भंडरिया :
भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में ईसाई समुदाय का विशेष पर्व क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर चर्चो में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ।
मौके पर मसीही समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। छोटे बड़े महिला पुरुष सभी स्नान कर नए कपड़े पहन कर चर्च में पहुंच गए थे ।और विशेष प्रार्थना सभा में शामिल हुए। भंडरिया सीएनआई चर्च में फादर जेम्स तिर्की, खजुरी चर्च में फादर सुखलाल पन्ना, कंजिया मिशन चर्च में फादर क्रिस्टोफर ढुंगढुंग और नोर्वट तिर्की ने विशेष प्रार्थना कराई । प्रार्थना सभा में ईसाई समुदाय के महिला पुरुष बच्चों की भीड़ लगी हुई थी । फादर जेम्स तिर्की ने कहा कि 24 दिसंबर की रात्रि में प्रभु यीशु का जन्म हुआ था ।
इसी की खुशी में यह पर्व मनाई जाती है ।मौके पर फरदीनन्द टोप्पो,डेबिट गिद्ध, प्रभु दयाल ,पीटर गिद्ध, तिमुथ्युस कुजूर, लॉरेंस कुजुर,हरिदास तिर्की सहित अन्य लोग शामिल थे ।