बंशीधर नगर :
-भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को भाजपा कार्यकताओ ने सुशासन दिवस के रूप मनाया।
इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष धनज्जय पासवान उर्फ लाला पासवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुमण्डल अस्पताल पहुचकर मरीजो के बीच फल वितरण किया ।भाजपा नेताओं ने लोगो से अटल बिहारी वाजपेयी के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया।मौके पर मंडल उपाध्यक्ष लाला पासवान,आईटी सेल मुकेश प्रजापति,अल्पसंख्यक मोर्चा के तौवाब खान, भाजयुमो महामंत्री मनोज बारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य सुधीर प्रजापति,बंटी बाबु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।