(अपनी पोस्ट की गई खबरों पर हर पाठक / दर्शक के लिए कमाएँ)
क्रिसमस डे व तुलसी पूजा के अवसर पर वार्ड नम्बर 4 में वार्ड पार्षद राजकुमार प्रसाद व वार्ड नम्बर 3 के वार्ड पार्षद रंजन कुमार उर्फ छोटू ने 20 लोगो के बीच किया कम्बल वितरित
गढ़वा :
क्रिसमस डे व तुलसी पूजा के अवसर पर वार्ड नम्बर 4 में वार्ड पार्षद राजकुमार प्रसाद व वार्ड नम्बर 3 के वार्ड पार्षद रंजन कुमार उर्फ छोटू ने 20 लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद राज कुमार प्रसाद ने कहा कि कड़ाके की पड़ रही ठंड से निजात दिलाने के लिए वार्ड के गरीब,असहाय ,विधवा व दिव्यांग लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया गया है।मौके पर गोपीचंद चेरो,चंद्रिका चेरो,परिखा चेरो,छठु चेरो,कलावती कुँवर,अम्बिका सिंह,मोहरी कुँवर,इंदु कुँवर,हनीफ खान,कैश बीबी,वकील खलीफा,कसामु खान,नजाबु खान सहित अन्य उपस्थित थे।