गढ़वा :
भाजपा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन भाजपा गढ़वा जिला इकाई द्वारा भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती तेतरी चंद्रवंशी बीएड कालेज पिंडरा गढ़वा में मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा झारखंड प्रदेश वरिष्ठ नेता मुख्य अतिथि जेबी तुबिद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के उत्थान के लिए अपना पुरा जीवन देश को समर्पित कर दिया था। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को हुआ था। उनके अंदर बचपन से राष्ट्रभक्ति कुटकुट कर भरा हुआ था। वे आजीवन अविवाहित रहकर देश समाज के लिए काम किया।
वे राष्ट्रधर्म पाण्चजन्य और वीर अर्जुन पत्रिका जो राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत था उसके संपादक भी रहे थे उनका मिडिया से गहरा लगाव रहा था। अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे कुशल राजनेता थे जिनका विपक्ष भी सम्मान करता था। अटल बिहारी वाजपेयी जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे थे जब 1980 में भाजपा का गठन किया गया। गठन के साथ ही वाजपेयी भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड के निर्माता रहे हैं जब केन्द्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी तो उस समय झारखंड को अलग राज्य का दर्जा देने का काम किया था। वे कई बार सांसद बने विदेश मंत्री लोकसभा में विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री संपादक बने थे वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पहले प्रधानमंत्री बने थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी अमित कुमार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पाण्डेय बिश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी पुर्व मंत्री गिरीनाथ सिंह रामचंद्र केशरी जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी हरेंद्र दूबे उमेन्द्र यादव संजय भगत जिला महामंत्री संतोष दुबे विकास स्वदेशी मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे संजय जायसवाल संजय कमलापुरी, मंच संचालन कर रहे रामशीष तिवारी, अविनाश पासवान सुरेन्द्र विश्वकर्मा मीरा यादव बबलु पटवा सरोज सिंह कंचन जायसवाल पुष्प रंजन बृजेन्द्र पाठक प्रेमानंद त्रिपाठी पवन कुमार, नवनीत मेहता सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।