गढ़वा :
सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना नामधारी महाविद्यालय गढ़वा के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया ।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के द्वारा वाहन चालकों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा के विषय में समझाया गया। बिना हेलमेट के गुजर रहे राहगीरों को रोककर हेलमेट का महत्व समझाया गया।
स्वयंसेवको ने चौराहों, तिराहों पर ट्रैफिक नियमों को तोडऩे वालों को जागरूक कर यातायात के नियम बताए और उनका पालन करने के लिए कहा। इसके अलावा ऑटो चालकों के लिए नो पार्किंग में वाहन खड़े न करने, ऑटो, बस चालकों व कंडक्टरों को वर्दी पहनने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, बसों में अग्निशमन यंत्र लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने के बारे में बताया।
लोगों को सुरक्षित सफर के लिए जागरूक किया जाएगा।
इस जागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी भास्कर कुमार एवं डॉ सरफुद्दीन शेख ने किया। तथा स्वयंसेवकों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ इस कार्यक्रम को संपन्न किया। उक्त कार्यक्रम में स्वयंसेवक लव कुमार ठाकुर सोनम सिंह, स्वेता गुप्ता, मयंक मिश्रा, निखिल कुमार, रोबिन कश्यप, मनीषा मिश्रा, आदिति राज लक्ष्मी, अर्चना कुमारी, अलका कुमारी, आकांक्षा मिश्रा, रानी कुमारी, रुपाली सोनी,आनंद कश्यप, राहुल कश्यप, आकांक्षा कुमारी, आदिति कुमारी, अनु कुमारी, पीयूषराज, अदिति कश्यप, रुकसाना खातून, सोनम कुमारी, सृष्टि कुमारी, कविता कुमारी, शबनम खातून, आरती कुमारी, अंजू कुमारी, ललसू सिंह, रूपेश कुमार, अमन कुमार सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे थे।