गढ़वा :
उमेश सिंह एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल के रेहला शाखा में वार्षिक खेल कूद का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि अलखनाथ चौबे रेहला थाना प्रभारी सम्मानित अतिथि डीपी शुक्ला, रंजीत सिंह, मनउर खान, एच.के.सिह , प्रदीप सिंह , भोला राय विद्यालय के संस्थापक उमेश सिंह, निदेशक अमित सिंह नैनतारा सिंह कॉलेज के प्राचार्य नीलम सिंह ज्ञान निकेतन स्कूल बेलचांपा के प्राचार्य श्री ओम प्रकाश मिश्रा उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि और मुख्य अतिथि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। निदेशक अमित सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और संचालन प्राचार्य मनीष पांडे ने किया।
बच्चों के द्वारा कई प्रकार के गेम की प्रस्तुति की गई। 200 मीटर की दौड़ में दीपक कुमार प्रधान, मैथ रेस में परी कुमारी, चम्मच रेस में अर्पिता, निडिल रेस में सिदरा , फ्रॉग जंप रेस में रितेश कुमार, स्लो साइकिल रेस में तैयब खान, थ्री लेग रेस में मोहम्मद तय्यब, रिले दौड़ रेस में हिमांशु तथा म्यूजिकल चेयर रेस में नूरी शहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथि गण के द्वारा विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक प्रवीण प्रसाद शैलेश चौबे अजीत तिवारी सुरेंद्र शर्मा विकास चौबे विकास पांडे अरशद अली अनुज शर्मा तथा शिक्षिका गीता पांडे मोरुपा धर अशोक चौबे नौतन दुबे निकिता चौबे मधु चौबे तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।