गढ़वा :
सदर प्रखंड के परिहारा पंचायत के परिहारा गांव के वार्ड नंबर 1 में खराब पड़े जल मीनार एवं 15 वे वित्त द्वारा जल नल योजना के माध्यम से सरकारी राशि का बंदर बांट किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन के माध्यम से उपायुक्त गढ़वा को किया है तथा खराब पड़े जल मीनार को चालू करने एवं सरकारी राशि के बंदरबांट के मामले में दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग किया है।
उपायुक्त को आवेदन देने वाले ग्रामीणों में अशोक चौहान अनूप कुमार चौहान अशोक पाल याकूब अंसारी तथा संजय कुमार सिंह जैसे 4 दर्जन से अधिक ग्रामीण शामिल है । ग्रामीणों ने आवेदन में उल्लेख किया है कि परिहारा गांव के वार्ड नंबर 1 में कई माह से जल मीनार खराब पड़ा हुआ है बावजूद जल मीनार से विगत 2 माह पूर्व 15वें वित्त की राशि से जल नल योजना के तहत घर-घर पाइप बिछाकर राशि का दुरुपयोग किया गया है हालत यह है कुछ घर में पाइप तो बिछाया गया है मगर पानी कहीं नसीब नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार यह पूरा मामला सरकारी राशि के गबन से जुड़ा हुआ है। उपायुक्त से मिलने आए ग्रामीणों ने ।,आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त योजना से किसी को लाभ नहीं मिला है और लाखों रुपए का बंदरबांट कर लिया गया है।