गढ़वा :
भाजपा गढ़वा जिला इकाई द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ तेतरी चंद्रवंशी बीएड कालेज पिंडरा गढ़वा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बोकारो विधायक सह मुख्य सचेतक झारखंड विधानसभा विरंची नारायण के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ता भाजपा के नीति सिद्धांत से अवगत होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के दम पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है भाजपा ने देश को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एक मजबूत प्रधानमंत्री दिया है उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा किया गया एक एक कार्य से जनता को लाभ मिल रहा है भाजपा ने विकास करनेवाले मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री देश को दिया है जिसका परिणाम यह हुआ की भारत आत्मनिर्भर बन रहा है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं भाजपा कार्यकर्ता देश समाज के विकास के लिए काम करते हैं उनका अपना कोई नीजी स्वार्थ नही होता है कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी अमित कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी पुर्व मंत्री रामचंद्र केशरी गिरीनाथ सिंह पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पाण्डेय रघुराज पाण्डेय सुरज गुप्ता जिला महामंत्री विकास स्वदेशी संतोष दुबे उपाध्यक्ष हरेंद्र दुबे राजीव रंजन तिवारी उमेन्द्र यादव मंत्री बबलु पटवा महेंद्र सिंह मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे उपाध्यक्ष अविनाश पासवान सुरेन्द्र विश्वकर्मा रंजीत चौरसिया रामशीष तिवारी अमीत केशरी संजय कमलापुरी संजय जायसवाल कंचन जायसवाल संजीत तिवारी प्रेमानंद त्रिपाठी सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।