खरौंधी :
खरौंधी प्रखंड के 200 मनरेगा योजन को बंद करने को लेकर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी डिंम्पल गुप्ता ने प्रखंड के सभी मुखिया पंचायत सेवक रोजगार सेवक से सूची की मांग की गई है। बीपीओ डिंम्पल गुप्ता ने बताया कि खरौंधी प्रखंड तर्गत कई ऐसे योजना है जो विगत एक वर्ष से कोई काम नही हो रहा है ।
साथ ही उच्च पदाधिकारी के द्वारा वैसे योजना को बंद करने का निर्देश दिया गया है जो योजना में 75%से 90% तक योजना में भुगतान कर दिया गया है वैसे योजना को बंद करने को लेकर मुखिया पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक से सूची की मांग किया गया है प्रखंड में 200 से अधिक योजना को बंद करने का कार्य प्रगति पर है इस दिशा में कार्य चल रहा है जिस पंचायत से योजना बन्द करने को लेकर सूची मिला है उसे बंद किया जा रहा है ताकि अन्य योजना का चयन कर संचालित किया जाएगा ताकि मनरेगा मजदूरों को रोजगार मिल सकें।