रंका :
रंका थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर गढ़वा- अंबिकापुर मार्ग के भदुवा घाटी के पास एक ट्रक पलटने से ट्रक चालक बुरी तरह से घायल हो गया है ।

घायल अवस्था में ट्रक चालक को ग्रामीणों के सहयोग से निकालकर रंका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए गढ़वा सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है ट्रक रामानुजगंज से गढ़वा की ओर आ रही थी असंतुलित होकर घाटी के पास खाई में जा गिरी बड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया ।