भंडरिया :
गढ़वा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में में ईसाई समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व क्रिसमस की तैयारी पूरी कर ली गई है ।इस मौके पर जिला मुख्यालय गढ़वा भंडारिया में चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया है ।

इसकी जानकारी देते हुए भंडरिया के सीएनआई चर्च के फादर जेम्स कुजूर ने कहा कि 24 दिसंबर की रात्रि में जागरण का प्रोग्राम चलेगा। 25 की सुबह क्रिस्मस पर्व मनाई जाएगी और विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर बेतेल चर्च भंडरिया,कैथोलिक चर्च कंजिया ,खजुरी ,जमौती सहित अनेक चर्च को रंग बिरंगी पताखा और झालर से सजाया गया है ।ईसाई समुदाय के लोगों में इस पर्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।