whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275908
Loading...


महिला ने सीओ को आवेदन देकर खरीदी गई जमीन पर दबंगों द्वारा परेशान करने की की शिकायत

location_on कांडी access_time 24-Dec-21, 05:15 PM visibility 680
Share



महिला ने सीओ को आवेदन देकर खरीदी गई जमीन पर दबंगों द्वारा परेशान करने की की शिकायत


प्रदीप कुमार मेहता check_circle
संवाददाता



कांडी : कांडी प्रखंड के हरीहरपुर ओपी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझिगावां गांव निवासी सुमित्रा देवी पति स्व.बालधनी शर्मा ने सीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहर लगाई है शुक्रवार को मझिगावां गांव आयोजित जनता दरबार में बीडीओ सह सीओ की अनुपस्थिति में सुमित्रा देवी ने सीआई को सीओ के नाम आवेदन दिया विदित हो कि सुमित्रा देवी द्वारा मझिगावां गांव के ही दीनानाथ चौबे पिता स्व. इंद्रमणि चौबे से 75 डिस्मिल भूमि 10 लाख रुपए में खरीदी गई है भूमि की खरीद-बिक्री से संबंधित एग्रीमेंट 2017 में ही हो गई थी कई किस्तों में 10 लाख चुकता करने के बाद दीनानाथ चौबे द्वारा 9 मार्च 2021 को सुमित्रा देवी को सर्वे के नया खाता संख्या 22 प्लॉट संख्या 3628 3629, 3618 व 3612 से क्रमशः 19 डिस्मिल10.5 डिस्मिल 44 डिस्मिल व 1 5 डिस्मिल यानी कुल 75 डिस्मिल भूमि लिख दी गई सुमित्रा देवी द्वारा खरीदी गई भूमि का मोटेशन के साथ साथ ऑनलाइन रशीद भी काटा जा चुका है किंतु गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के कन्हैया चौबे द्वारा उक्त खरीदी गई भूमि में अपना हिस्सा बताकर परेशान किया जा रहा है कन्हैया चौबे द्वारा उपरोक्त भूमि पर दो बार 144 लगवा दी गई थी जो कोर्ट के माध्यम से सुमित्रा देवी के पक्ष में फैसला दे दिया गया था आवेदन के माध्यम से सुमित्रा देवी का कहना है कि खतियान में लिखित भूमि का 1/2 हिस्सा ही बिक्री किया गया है जिसपर दीनानाथ चौबे का मालिकाना हक है कन्हैया चौबे के हिस्से की भूमि उनके पास है बावजूद उसके वे लागातार हरिहरपुर ओपी पुलिस को भेजकर सुमित्रा देवी व उसके परिवार वाले को उक्त भूमि में जोतकोड़ करने से रोकते रहते हैं सुमित्रा देवी व उसका पुत्र अरविंद शर्मा ने जनता दरबार में सीओ के नाम आवेदन देकर कन्हैया चौबे पर भूमि हड़पने की नियत से परेशान व प्रताड़ित किया जा रहा है सुमित्रा देवी ने सीओ से उक्त मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play