बंशीधर नगर :
भोजपुर ग्राम स्थित शिवाजी मैदान में सुदेश्वर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में ग्रामीण युवाओं व खेल प्रेमियों की बैठक आयोजित किया गया।
बैठक में जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी पति राम रेखा पासवान के सौजन्य से निःशुल्क कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया गया।बैठक में सर्वसम्मति से उक्त टूर्नामेंट के लिए मुख्य अतिथि समाजसेवी भोजपुर गढ़ के दीपक प्रताप देव,जिप सदस्य प्रियंका देवी,अनुमण्डल पदाधिकारी आलोक कुमार,अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी,बीडीओ श्रवण राम व पंचायत के मुखिया कामेश्वर प्रसाद यादव व सुदेश्वर विश्वकर्मा होंगे। मौके पर जिपस प्रतिनिधि अनिल पासवान, अध्यक्ष आकाश दीप पासवान,सचिव सत्यम पासवान, कोषाध्यक्ष सोनू पासवान, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, संरक्षक प्रेम कुमार वर्मा सहित अन्य लोग बैठक में उपस्थित थे।