खरौंधी :
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार के निर्देश पर खरौंधी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में वर्ग 1 से 8 तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच 3 माह का 59 दिनों का चावल वितरण विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष,संयोजिका, अभिभावक एवं सचिव के उपस्थिति में किया जा रहा है।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार ने निर्देश दिया है कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच अक्टूबर 19 दिन, नवंबर 19 दिन एवं दिसम्बर 21 दिन कुल 59 दिनों का चावल वर्ग 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं के बीच में करना सुनिश्चित करें एवं प्रतिवेदन प्रखंड संसाधन केंद्र में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि खरौंधी प्रखंड के मध्य विद्यालय अरंगी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुंडी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोशलीबार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैतरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसरी सहित विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के बीच में चावल का वितरण किया जा रहा है उन्होंने बताया कि अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संयोजिका एवं सदस्यों की उपस्थिति में वितरण का निर्देशित किया गया था निर्देश के आलोक में सभी की उपस्थिति में प्रधानाध्यापक के द्वारा वितरण किया जा रहा है।
आपको बताते चलु की कोविड-19 के वजह से वर्ग 1 से 5 तक के छात्र-छात्राएं के लिए विद्यालय बंद है ऐसे में शिक्षकों को एवं समिति के सदस्यों अध्यक्ष को कड़ी मेहनत कर घर घर जाकर या उन्हें बुलाकर चावल वितरण करना पड़ रहा है। चावल वितरण में शिक्षक मोतीचंद जयसवाल,अमरेश कुमार राम, अरविंद साह, गोविंद उरांव, सुनील ठाकुर, मिथलेश पाल,वीरेंद्र पाल, ननकू मोची सहित सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रधान शिक्षामित्र ने चावल वितरण किया।