whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27273802
Loading...


एनएसएस नामधारी कॉलेज इकाई के द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदान के लिए ग्रामीणों को किया गया जागरूक

location_on गढ़वा access_time 24-Dec-21, 03:49 PM visibility 647
Share



एनएसएस नामधारी कॉलेज इकाई के द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदान के लिए  ग्रामीणों को किया गया जागरूक


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : राष्ट्रीय सेवा योजना श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज इकाई गढ़वा के द्वारा छतरपुर गांव में सात दिवसीय स्पेशल कैम्प के दूसरे दिन शुक्रवार को मतदान जागरूकता को लेकर स्वयंसेवको ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया । साथ ही स्वयंसेवकों ने गांव में घूम घूम कर नारेबाज़ी करते हुए उक्त कार्यक्रम बारे में लोगों को जागरुक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० सर्फुदीन शेख व भास्कर कुमार ने स्वयंसेवकों का नेतृत्व किया एवं साथ में गांव के मुखिया मुजीबउर रहमान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवकों ने बताया कि मतदान के प्रति जागरूकता जरूरी है जहां अपने अधिकार के लिये मतदाताओं को चुनाव में मतदान के दिन उत्साह के साथ अपने अपने मतदान केंद्र पर वोट डालने जरूर जाना चाहिए।
वोट हमारा अधिकार है। मतदाता अपने अधिकार के प्रति जागरूक बने।। साथ ही स्वयंसेवकों ने चुनाव में वोट की प्रतिशत बढ़ाने, वोट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने, भारी संख्या में मतदान में हिस्सा लेने को लेकर एकांकी पर आधारित नुक्कड़ नाटक दिखा कर वोट डालने व मतदाताओं के अधिकार के प्रति जागरूक किया ।। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सही उम्मीदवार के लिए निश्चित वोट के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया । छात्राओं ने बताया कि प्रत्येक 18 वर्ष की आयु का वोटर बनने का अधिकारी एवं वोट करने का अधिकारी हो जाता है इसके प्रति जागरूक होना चाहिए । मौके पर तृप्ति पांडे, रुकसाना खातून, आकांक्षा मिश्रा,आदिती राजलक्ष्मी, रोबिन कश्यप, स्वेता गुप्ता, राहुल कश्यप, सोनम कुमारी अर्चना कुमारी, ट्विंकल कुमारी, अलका कुमारी, मनीषा कुमारी, अमन सिंह, जितेंद्र कुमार, मयंक मिश्रा, निखिल कुमार, रूपेश कुमार, लव ठाकुर, चंद्रप्रकाश, आनंद, अंजू, फूलवंती, अदिति , अनू नीलम, कुमारी, अंकिता, रिम्मी, चन्द्र प्रकाश, रानी कुमारी, अर्चना कुमारी, इशिका केसरी, रुपाली सोनी, टिंकल कुमारी, आरती कुमारी, आकांक्षा मिश्रा सहित गांव वाले भी कार्यक्रम में मौजूद रहे ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play