खरौंधी :
खरौंधी पुलिस के द्वारा चलाये गए एक अभियान के तहत खरौंधी के समाजसेवी के द्वारा मोबाईल बैक अभियान के तहत पांच समाज सेवियों के द्वारा खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार को एंड्रॉयड मोबाइल दीया गया।
जिसमें विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, अरंगी पंचायत के मुखिया शिवकुमार प्रसाद यादव,चंदनी पंचायत के मुखिया पति कृष्णा सेठ, खरौंधी पंचायत के समाजसेवी मनोज गुप्ता सहित अन्य ब्यक्ति के द्वारा गुप्त रूप से मोबाइल बैंक जमा किया गया। मौके पर थाना प्रभारी अभय कुमार ने खरौंधी के समाजसेवी एवं व्यवसायियों से अपील किया है कि गरीब एवं मेघावी छात्रों को उज्वल भविष्य के लिये एवं ऑनलाइन पठन-पाठन के लिए आगे आए एवं थाना में बने मोबाइल बैंक में एंड्राइड मोबाइल जमा करें ताकि बच्चों के बीच वितरण किया जा सके एवं बच्चे पढ़ाई में लाभान्वित हो सके।