गढ़वा :
एडीएम पब्लिक स्कूल टंडवा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा संजय पांडे को बुके देकर विद्यालय के निदेशक संजय कुमार ने स्वागत कर किया।
साथ ही साथ नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी जी का भी स्वागत किया गया उपस्थित विधायक प्रतिनिधि चंदन पासवान जी , वार्ड 21 के पार्षद प्रतिनिधि सुनील कुमार कभी विद्यालय परिवार में स्वागत किया मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडल्स की काफी सराहना की साथ ही साथ विज्ञान की महत्ता बताई और बच्चों के मॉडल को बारीकी से देखा और उनका हौसला अफजाई किया, कार्यक्रम का संबोधन अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी जी ने भी किया विद्यालय के बच्चों से सीखने की बात कही और सुंदर और आकर्षक मॉडल्स के लिए बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया मौके पर विद्यालय के निदेशक संजय कुमार ने विज्ञान के गुणों के बारे में बताया आज के युग में विज्ञान के महत्व को भी बताया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।