गढ़वा :
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज इकाई गढ़वा के द्वारा छतरपुर गांव में सात दिवसीय स्पेशल कैंप का आयोजन किया गया।
कैम्प में पहले दिन नशा मुक्ति को लेकर एनएसएस के वलेंटियरो के द्वारा विशाल जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीण इलाकों के लोगों को जागरूक किया गया।
रैली के साथ साथ स्वयंसेवकों के द्वारा गांवों में घूम घूम कर विभिन्न लोगों से मिलकर उन्हें नशा से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० सर्फुदीन शेख तथा भास्कर कुमार ने स्वयंसेवकों का नेतृत्व किया।
एवं संबोधित करते हुए कहा कि
एनएसएस का उद्देश्य ‘सेवा के माध्यम से शिक्षा’ है।
एनएसएस की वैचारिक उन्मुखता महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित है। एनएसएस का आदर्श वाक्य “नॉट मी, बट यू” है। एक एनएसएस स्वयंसेवी ‘स्वयं’ से पहले ‘समुदाय’ को स्थान देता है। यह शिक्षा के तीसरे आयाम का हिस्सा है, अर्थात् मूल्यवर्धक शिक्षा है जो कि तेजी से महत्वपूर्ण बनती जा रही है।
स्वयं के व्यक्तित्व को विकसित करने के अलावा एनएसएस स्वयंसेवियों ने समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एनएसएस इकाइयां उस गतिविधि का आयोजन कर सकती है जो समुदाय के लिए प्रासंगिक है। समुदाय की जरूरतों के अनुसार गतिविधियां जारी हैं।
कार्यक्रम में गांव के मुखिया मुजीबउर रहमान तथा जन प्रतिनिधियों के साथ स्वयंसेवक राहुल कश्यप, रोबिन कश्यप, आदिती राजलक्ष्मी सोनम कुमारी अर्चना कुमारी, ट्विंकल कुमारी अलका कुमारी मनीषा कुमारी लव ठाकुर, चंद्रप्रकाश, आनंद, अंजू, मयंक फूलवंती, अदिति कश्यप, अनू , अर्चना सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे।