बंशीधर नगर :
झामुमो नेत्री सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी किरण देवी ने झामुमो कमेटी के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर अंबेडकर चौक, बंशीधर मंदिर, हेन्हों मोड, भवनाथपुर मोड़, लड़की स्कूल, सब्जी बाजार तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग किया है।
उन्होंने बंशीधर मोहल्ला, दक्षिण मोहल्ला और टिकर टोला के लिए 40 कंबल प्रबंध करने की मांग की है।किरण देवी ने बताया कि झामुमो वार्ड 11के अध्यक्ष के अनुसार तीनों टोला मिलाकर लगभग 40 असहाय, वृद्ध, विधवा तथा विकलांग लोगों का चयन किया गया है जिन्हें कंबल की सख्त जरूरत है।कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से शीघ्र कंबल व्यवस्था कर वितरित करने की मांग की जिससे गरीब और असहाय लोग इस ठिठुरती ठंड से बच सकें।
मौके पर झामुमो कमेटी वार्ड 11 के अध्यक्ष नसीम खान, सचिव राजेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, सत्येंद्र राम, विकास कुमार, वीरेंद्र राम, ध्रुव कुमार, रविन्द्र राम सहित अन्य उपस्थित थे।