गढ़वा :
कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आगाज हरी झंडी दिखाकर झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता मंत्री व स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की शुरुआत
10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ से किया गया। जिसमें बालक वर्ग के प्रतिभागी भारी संख्या में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से आकर हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिभागियों को मध्य विद्यालय के मैदान से झूरा मध्य विद्यालय जाकर लौटना है। इस प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर आज गढ़वा शहर में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

शहर के तमाम इलाकों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।
प्रतियोगिता को देखते हुए वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। शहर के तमाम सड़कों को जिसमें इवेंट होना है खाली कराया गया है ।इस मौके पर भारी संख्या में लोग इस कड़ाके की ठंड के बावजूद मैदान में पहुंचे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।