रंका : रंका प्रखंड के खरडिहा वन विभाग के पास आज सुबह स्कॉर्पियो और टेम्पु के धक्के से सिरोई खुर्द पंचायत के बिरबंधा गांव निवासी अंसार अंसारी घायल हो गए हैं।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अंसार अंसारी टेम्पु से गढ़वा जा रहे थे। खरडीहा वन विभाग के पास गढ़वा से आ रहीं स्कॉर्पियो गाड़ी के धक्के से अन्सार अंसारी बुरी तरह से घायल हो गए और उनका दाहिना हाथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। युवा जिला अध्यक्ष नितेश सिंह ने सूचना युवा प्रखंड सचिव पप्पू यादव और युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी को जानकारी दिया। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मरीज को रंका रेफरल हॉस्पिटल लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है ।