whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265151
Loading...


स्कूल जा रही छात्रा के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म कर हत्या का प्रयास, मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 22-Dec-21, 06:57 PM visibility 755
Share



स्कूल जा रही छात्रा के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म कर हत्या का प्रयास, मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा शहर में स्कूल जा रही एक छात्रा को एक विशेष समुदाय के युवक ने भय दिखाकर अपहरण कर लिया है। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि नाबालिग छात्रा स्कूल जा रही थी। इसी बीच गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुआ गांव निवासी बाकर अली का पुत्र हारून रशीद उसका अपहरण कर लिया। उसके साथ हारून ने दुष्कर्म किया। वह उसे जान से मारने का प्रयास भी कर रहा था। नाबालिक छात्रा अपने आप को बचाने को लेकर हल्ला भी कर रही थी। लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। संदेह के आधार पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मोहल्ले वासियों की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिग छात्रा को मुक्त कराने के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत उसका मेडिकल कराया गया। जबकि आरोपी को जेल भेज दिया गया। घटना के बाद मुहल्ले के लोगों में आक्रोश देखा गया। मोहल्ले के लोगों ने उक्त आरोपी युवक को थोड़ी देर सौंपने की मांग कर रहे थे। लेकिन पुलिस की सूझबूझ व तत्परता के कारण एक बड़ी घटना टल गई। इधर पीड़ित छात्रा ने कहा कि वह घर से स्कूल जा रही थी। इसी बीच युवक उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना के बाद पीड़िता के परिवार के लोगों ने गढ़वा थाना में आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित व आरोपी को बरामद कर थाना लाया गया।
जिसके बाद पीड़िता को मेडिकल कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं आरोपी को जेल भेज दिया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play