खरौंधी :
खरौंधी प्रखंड के अरंगी कसियरवा टोला ,में बिजली विभाग के, उच्चाधिकारियों के निर्देशपर बिजली विभाग के कनीय अभियंता महादेव महतो के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापामारी कर 09 लोगों को अवैध रूप से बिजली जलाते हुए पकड़ा गया।
कनिया अभियन्ता ने खरौंधी थाना में मंगलवार के रात्री को बिजली मिस्त्री इंदल राम से थाना आवेदन दिला कर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया। जिसके आलोक में थाना प्रभारी के द्वारा बुधवार को 9 लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज किया गया।
बिजली विभाग के कनीय अभियंता महादेव महतो ने आवेदन में उल्लेख किया है कि बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर विद्युत ऊर्जा चोरी के रोकथाम के लिए सघन छापामारी दल का गठन किया गया छापामारी दल में कनिया अभियंता महादेव महतो के नेतृत्व में खरौंधी प्रखंड के अरंगी टोला कसियरवा में जांच किया गया जिसमें 09लोग लाइन डिस्कनेक्ट होने के बाद भी लाइन जलाते हुए पकड़े गए एवं अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़े गये जिसके विरुद्ध थाना में आवेदन देकर ऊर्जा चोरी अधिनिय के तहत प्राथमिक दर्ज करने का आग्रह किया गया था।
वही जेई महादेव महतो ने बताया कि 9 लोगों के ऊपर 94015 रुपये का अर्थदण्ड लगया गया है। जिसमें कुछ बकाया बिजली बिल भी सम्लित है।
जिसमे रामनाथ मेहता ₹6000, रघुनाथ मेहता ₹9020, सत्यनारायण यादव ₹9070, सुरेंद्र विश्वकर्मा ₹9582, नगीना सिंह ₹9929, लखन सिंह ₹12949, मनोहर मेहता ₹12845, विष्णुदेव चौधरी ₹12060, प्रभु चौधरी ₹12560, का अर्थदण्ड लगया गया है।
महादेव महतो ने बताया कि सभी लोगो के कूप के पास से बिजली के तार को जब्त किया गया है। उपरोक्त दोषियों के उर विद्युत ऊर्जा चोरी की प्राथमिकता दर्ज करते हुऐ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135/138 धारा के अनुसार प्राथमिकी के लिए खरौंधी थाना भेजा गया है। थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है आवेदन के आलोक में प्राथमिक दर्ज कर लिया गया है।