गढ़वा :
गढ़वा: गढवा में गुरुवार को आयोजित स्वतंत्रत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर13वीं राज्यस्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता को लेकर बुधवार को जिले के पदाधिकारियों ने मुख्य आयोजन स्थल कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया ।
इस दौरान उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वर ने गुरुवार को क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता को लेकर दिशा निर्देश दिया। इस दौरान दोनों पदाधिकारी सबसे पहले मुख्य कार्यक्रम स्थल कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में पहुंचकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ मुआयना किया और उचित दिशा निर्देश दिया।इसके बाद दोनों पदाधिकारी को आयोजन समिति के लोगों के साथ गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय पहुँचे जहां खिलाड़ियों का पंजीयन किया जा रहा था उसका भी जायजा लिया इसके उपरांत दोनों पदाधिकारी ज्ञान निकेतन विद्यालय के बगल स्थित वृंदावन वाटिका पहुंचे जहां खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है वहां पहुंचकर दोनों पदाधिकारियों ने भोजन व्यवस्था की जानकारी ली व खिलाड़ियों के साथ भोजन ग्रहण किया दोनों पदाधिकारियों के साथ आयोजन समिति के सचिव आलोक मिश्रा अध्यक्ष नसीम अख्तर ,उपाध्यक्ष कंचन साहू, ओलंपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक, जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार सहित कई लोग उपस्थित थे।