खरौंधी :
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार के निर्देश पर खरौंधी प्रखंड के विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक एवं बच्चों की बैठक का आयोजन किया गया। अभिभावक के साथ बैठक में शिक्षकों के द्वारा छात्र छात्राओं की उपलब्धि के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी गई। जबकि अभिभावकों के द्वारा शिक्षकों को पठन-पाठन के कार्य में में लगे रहने की नसीहत दी गई।
अभिभावकों ने बैठक के दौरान कहा कि शिक्षकों को छात्र के उज्जवल भविष्य के के लिए सरकार के द्वारा विद्यालय में पदस्थापित किया गया हैं इसलिए आप सभी शिक्षक बच्चों के पठन-पाठन पर ध्यान दें ताकि बच्चों का उज्जवल भविष्य बन सकें। वहीं अभिभावकों ने विद्यालय के व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाएगा वहीं कई विद्यालय के अभिभावकों के द्वारा छत्र हित के बारे में शिक्षकों से जानकारी लिया एवं छात्र के पठन-पाठन,पोशाक, पुस्तक वितरण, छात्रवृत्ति,साईकिल के संबंधित कई तरह के प्रशन को आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी शिक्षक से लिया गया।
वही शिक्षकों के द्वारा अभिभावकों को संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अभिभावक शिक्षक बैठक में शिक्षक दिनेश ठाकुर,अमरेश कुमार राम, मोतीचंद जयसवाल,राघवेंद्र बिहारी,सत्येंद्र दास, सुनील ठाकुर, गोविंद उरांव,जितेंद्र शर्मा,अरविंद साह सहित अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।