whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27259640
Loading...


गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज के जयंती पर गणित मेला आयोजित

location_on भवनाथपुर access_time 22-Dec-21, 04:26 PM visibility 820
Share



गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज के जयंती पर गणित मेला आयोजित


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर टाउनशिप सरस्वती शिशु विद्या मंदिर श्रीनिवासन रामानुजन जयंती बुधवार को स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवनाथपुर नगरी गढ़वा में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भवनाथपुर राकेश सिंह द्वारा श्रीनिवासन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर गणित मेला व जयंती का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह ने किया।तत्पश्चात गणित मेला का औचित्य के बारे में राकेश सिन्हा आचार्य ने अपने विचारों को स्पष्ट किया। महान गणितज्ञ के बारे में उन्होंने आदर्श बातों को रखा। इस शुभ अवसर पर गणित मेला का आयोजन विद्यालय स्तर पर रखा गया। यह प्रतियोगिता विद्यालय में 3 वर्ग में संपन्न हुई शिशु वर्ग, बाल वर्ग ,और किशोर वर्ग।
भैया बहनों ने एक से एक आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।प्रदर्शन का अवलोकन और मूल्यांकन मुख्य अतिथि महोदय और निर्णायक बंधुओं ने मिलकर के किया। निर्णायक के रूप में रहे बीएसएम कॉलेज के प्राध्यापक श्याम बिहारी सिंह और त्रिभुवन सिंह। विद्यालय में कुल 108 प्रतिभागी भैया बहनों ने अपने-अपने वर्ग में हिस्सा लिया।शिशु वर्ग में प्रथम स्थान बहन अनामिका सिंह और उनके ग्रुप को ,द्वितीय स्थान आदर्श कुमार सिंह और उनके ग्रुप को और तृतीय स्थान प्रिया चौबे व उनके ग्रुप को प्राप्त हुआ।वही बाल वर्ग में प्रथम स्थान रिया चौबे द्वितीय स्थान आर्यन जयसवाल और तृतीय स्थान इंदु शुक्ला के ग्रुप को प्राप्त हुआ।किशोर वर्ग में प्रथम स्थान खुशी कुमारी द्वितीय स्थान ईशा सिंह व तृतीय स्थान मयंक सिंह और उनके ग्रुप को प्राप्त हुआ।
सभी भैया बहनों को क्रमशः मुख्य अतिथि महोदय विशिष्ट अतिथि विद्यालय के सचिव विद्यालय के अभिभावक प्रतिनिधि व निर्णायक के द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। साथ ही साथ 75 वाँ पोस्टकार्ड कैम्पिंग में शामिल हुए विद्यालय के भैया बहनों को प्रथम द्वितीय, तृतीय को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के सचिव अरविंद प्रताप सिंह सेंगर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार ,आचार्य ,बंधु- भगिनी ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play