भवनाथपुर :
भवनाथपुर मकरी मिडिल स्कूल के समीप तीखे मोड़ पर दो बाइकों के बीच हुए भिड़ंत( में एक बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए।
घायलों में झगराखांड़ के भंवरिया टोला निवासी सतेंद्र भुईंया तथा पत्नी सिमित्री देवी घायल हो गये। घायलावस्था में दोनों को ईलाज हेतु भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर नीतीश भारती के द्वारा इलाज किया जा रहा है।घायलावस्था में सतेंद्र में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाईक द्वारा ससुराल अरसली दक्षिणी के मजुराही टोला जा रहे थे कि मकरी मिडिल स्कूल के समीप मोड़ पर ओवरटेक करके बाईक चालक ने मेरी बाईक में टक्कर मार दी,जीसमें मेरी बाईक पलट गई।