भवनाथपुर :
खाद्य सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर मे विभिन्न विद्यालयों सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवनाथपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भवनाथपुर एवं डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर के छात्रों के बीच क्विज एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
इन प्रतियोगिताओं में बीएसएम कॉलेज के प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा , अनेश कुमार सिंह , मनोज कुमार एवं मुकेश कुमार शुक्ला ने निर्णायक की भूमिका निभाई ।इस अवसर पर एसडीएम नगर उंटारी श्री आलोक कुमार उपस्थित रहे । विद्यालय में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों को प्राचार्य राकेश कुमार सिन्हा ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया तथा बच्चों को संबोधित करते कहां की आज स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ हम सभी के सामने चुनौती के रूप में उपस्थित है इसके प्रति जन जागरूकता अति आवश्यक है ।
जानकारी के अभाव में लोग उचित आहार ना लेकर विभिन्न बीमारियों का शिकार हो रहे हैं इसलिए समय-समय पर शुद्ध एवं स्वस्थ आहार के विषय में इस तरह के जन जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए |इस मौके पर एसडीएम आलोक कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की बच्चे देश के भविष्य हैं और यदि खान-पान के प्रति यह सजग हो गए तो निश्चित रूप से समाज का उतना परिवार समुचित खाद्य पदार्थ के सेवन के लिए सजग हो जाएगा ।अतः बच्चों को शुद्ध एवं स्वस्थ आहार लेना आवश्यक है ।बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य समृद्ध तभी होगा ।आयोजित क्विज कंपटीशन में डीएवी के मास्टर प्रणव कुमार स्वप्निल द्विवेदी पंकज कुमार एवं कुमारी आकृति ने संयुक्त रुप से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया ।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा ज्योति शुक्ला अंशिका सिंह जग राजकुमार एवं उत्कर्ष चौबे ने संयुक्त रुप से दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया । कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भवनाथपुर की पूजा कुमारी साक्षी कुमारी प्रीति कुमारी एवं मधु कुमारी ने संयुक्त रुप से तीसरा स्थान व पुरस्कार प्राप्त किया ।साथ ही ड्राइंग कंपटीशन में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा ईशा सिंह ने प्रथम पुरस्कार डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र रौनक कुमार चौबे ने दूसरा पुरस्कार एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा सगीरा खातून ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया ।कार्यक्रम का संचालन डीएवी के संस्कृत शिक्षक प्रवीण कुमार पांडे ने किया तथा तथा क्विज कंपटीशन में प्रश्नों को पूछने का काम विज्ञान शिक्षक सूरज कुमार सिंह ने किया ।
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अनिल कुमार द्विवेदी , ओ पी सिंह , जे एस तिवारी , ए के सिंह , संजय कुमार राय आदि शिक्षकों ने सहयोग किया ।