गढ़वा :
सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा-रंका विधानसभा के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता गढ़वा के लिए ऐतिहासिक है। राज्य के सभी जिलों से लगभग 1000 धावक इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस प्रतियोगिता के आयोजन से राज्य के एथलीटों का मनोबल बढ़ेगा तथा खेल के क्षेत्र में उनका हौसला और बुलंद होगा। गढ़वा में इस प्रतियोगिता हेतु सभी तैयारियां पूरी हो गई है और कल 23 दिसंबर को गढ़वा की सड़कों पर जब इस प्रतियोगिता की शुरुआत होगी तो इसका मनोरम दृश्य देखने लायक रहेगा। उन्होंने गढ़वा वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह लोग भी इस प्रतियोगिता में सहभागी बने तथा एथलीटों का मनोबल बढ़ाने का काम करें।