बंशीधर नगर :
पूर्णानगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन कि जयंती राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने एक साथ एकजुट होकर मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय गणित दिवस का संदेश दिया।
इसी कारण में शारीरिक प्रदर्शन (योग व्यायाम) का भी आयोजन हुआ.यहां विद्यालय के भैया-बहनों में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए योग व्यायाम किए.कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने गणितज्ञ श्रीनिवास के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए गणितज्ञ श्रीनिवास के जीवनी पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि श्रीनिवास रामानुज अयंगर एक महान भारतीय गणितज्ञ थे.इन्हें आधुनिक काल के महानतम गणित विचारोंको में गिना जाता है. श्रीनिवास को गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी उन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्र में योगदान दिया. साथ ही उन्होंने 3884 प्रमेयो का संचालन भी किया है। इनमें से अधिकांश प्रमेय सिद्ध किए जा चुके हैं. आचार्य दीपक कुमार ने कहा कि श्रीनिवास रामानुज महान गणितज्ञ के साथ-साथ एक आध्यात्मिक व्यक्ति थे. उनका जीवन ही गणित था.वे दिन-रात गणित के प्रमेय की खोज में लगे रहते थे। उन्होंने कहा कि हाल में इनके सूत्रों को क्रिस्टल विज्ञान में प्रयुक्त किया गया है विश्व में नई पहचान दिलाने वाले महान भारतीय गणितज्ञ रामानुजन को कोटि-कोटि नमन और इन के पद चिन्हों पर चलकर आप सभी भैया बहन आज के इस डिजिटल दौर में भी गणित विषय में परचम लहरा रहे हैं।
मौके पर आचार्य कौशल झा, जयप्रकाश चौधरी,नीरज सिंह, सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, सुजीत दुबे, दीपक कुमार, अविनाश कुमार,विवेक कुमार, पिंटू सिंह, नरेंद्र राम,सत्येंद्र प्रजापति, अरुण कुमार,आरती श्रीवास्तव, नीति कुमारी सहित लोग मौजूद थे।