whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27223024
Loading...


वार्ड पार्षद ने घर-घर जाकर लोगों के बीच वितरित किया कंबल

location_on बंशीधर नगर access_time 22-Dec-21, 03:59 PM visibility 643
Share



वार्ड पार्षद ने घर-घर जाकर लोगों के बीच वितरित किया कंबल


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : इस समय कड़ाके शीतलहरी हवाओं के साथ कड़ाके कि ठंड पड़ रही है.इसका सर्वाधिक असर गरीब,असहायों,बुजुर्ग, लाचार तथा जरूरतमंद लोगों पर पड़ रहा है।वैसे लोग पैसे के अभाव में गर्म कपड़े पहनने को मजबूर है। ऐसे में लोग घरों में कैद होने के मजबूर हो गए है. लेकिन बढ़ती ठंड एव जरूरतमंदों के सहारा के लिए श्री बंशीधर नगर के वार्ड नंबर 4 में वार्ड पार्षद रंजन कुमार उर्फ छोटू एवं वार्ड पार्षद राजकुमार प्रसाद के द्वारा प्रत्येक दिन सुबह और शाम में घर घर जाकर गरीब जरूरतमंद एवं वृद्धों के बीच कंबल वितरण कर रहे है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद रंजन कुमार छोटू ने कहा कि कड़ाके कि ठंड पड़ रही है। इसमें नगर पंचायत के तरफ से अलाव की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है।
आज जरूरतमंद लोगों के बीच हम दोनों वार्ड पार्षद कंबल वितरण कर रहे हैं। जिससे इन लोगों को ठंड से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अगले 4 से 5 दिनों तक पूरे वार्ड में घूम घूम कर जरूरतमंदों के बीच घर-घर जाकर कंबल वितरण करने का कार्यक्रम है। वार्ड पार्षद रंजन कुमार ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद किसी के नजर में हो उसकी सूचना वह जरूर दें । वैसे सभी जरूरतमंदों की सेवा के लिए नगर पंचायत हमेशा तत्पर है। रंजन कुमार ने कहा कि गरीबों वृद्धों की सेवा करना सबसे बड़ा सेवा धर्म है। इसी लक्ष्य के साथ गरीब एवं असहाय लोगों की चिन्हित कर गर्म वस्त्र दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सबों को जरूरतमंदों के बीच जाकर उन्हें मदद जरूर करनी चाहिए। मौके पर उज्ज्वल कलवार, अंकित जायसवाल, सुरेश महतो, कामेश्वर प्रसाद, हनीफ खान, रामजतन महतो, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play