गढ़वा :
गढ़वा रंका मुख्य मार्ग ओबरा के समीप कल संध्या 7:00 बजे स्कूटी की चपेट में आने से अली मोहम्मद अंसारी उम्र 50 वर्ष पिता वधू मोहम्मद अंसारी ओबरा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए ।
घायल को इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में चल रहा है ।अली मोहम्मद अंसारी के अनुसार वह अपने घर से ओबरा रिश्तेदार को वाहन पर बैठाने आए हुए थे इसी दौरान रंका से आ रही वर्षा कुमारी टंडवा गढ़वा निवासी स्कूटी सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।