भवनाथपुर :
भवनाथपुर प्रखण्ड क्षेत्र के मकरी पंचायत के लाभुकों ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ को आवेदन दे कर रोजगार सेवक को मकरी पंचायत से हटाते हुए कार्यवाई करने की मांग किया है।
लाभुक पुटुन राउत, बाला यादव, राजकुमार मेहता, विरेन्द्र उराँव, संजय सिंह ने आवेदन में कहा है कि मकरी पंचायत के रोजगार सेवक मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा मनरेगा के लाभुकों को परेशान किया जाता है और जिओ टैग, डिमांड फार्म, मास्टर रोल पर हस्ताक्षर करने के एवज में एक से दो हजार तक पैसा मांगा जाता है अगर लाभुक नही देता है तो ग्राम रोजगार सेवक मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा मास्टर रोल को रद करने एवं योजना को बंद करने धमकी दी जाती है। मकरी पंचायत के रोजगार सेवक जब से भवनाथपुर प्रखण्ड में आए है तब से ही लाभुक को परेशान करने और लाभुकों को डिमांड फॉर्म और मास्टर रोल पर हस्ताक्षर करने के एवज में पैसा मांगने का चर्चा प्रखण्ड परिसर में बना रहता है कितने बार तो मकरी पंचायत के लाभुक और रोजगार सेवक मनोज कुमार गुप्ता में नोकझोक भी होते रहता है।
लेकिन योजना रद करने के धमकी के वजह से लाभुक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से शिकायत नही करते हैं। कुछ लाभुकों जो परेशान होने बाद भी शिकायत नही करने वाले का कहना है कि अगर बीडीओ रोजगार सेवक को नही हटाएंगे तो मुझे काम करने में और भी परेशानी होगी एक पशु सेड का लाभुक ने रद किए गए मास्टर रोल को दिखाते हुए बताया कि रोजगार सेवक के द्वारा मास्टर रोल सेव करने के लिए हस्ताक्षर किया गया जब हस्ताक्षर करने के बाद पैसा मंगा गया तो नही देने पर मास्टर रोल को कंप्यूटर ऑपरेटर के पास रद करा दिया गया।