भवनाथपुर :
भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। लगातार बढ़ रही ठंड के बीच चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नही की जाने के बीच मंगलवार को अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी एवं विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह ने सीओ रमा शंकर श्रीवास्तव को लिखित आवेदन देकर जल्द से जल्द भवनाथपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरौंधी मोड़, भवनाथपुर बाजार, कर्पूरी चौक, टाउनशिप गोलचक्कर मोड़,मकरी मोड़, रेलवे साइडिंग अविलंब अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।
सीओ रमा शंकर श्रीवास्तव ने कहा की बुधवार से अलाव व्यवस्था कर दी जाएगी। मौके अनूप कुमार, धमेंद्र कुमार सहितअन्य लोग उपस्थित थे।