बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड संसाधन केन्द्र अधौरा में मंगलवार को प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना प्रवीण ने सभी बीआरपी व सीआरपी के साथ बैठक कर विभागीय निर्देशो से अवगत कराते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक में बीपीओ ने कहा कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने विद्यालयों छात्र छात्राओं की उपस्थिति ई विद्या वाहिनी में दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रखण्ड के सभी विद्यालयों में 20 दिसम्बर से 23 दिसंबर तक शिक्षक अभिभावक गोष्ठी कराने का निर्देश दिया गया है।सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्राथमिकता के आधार पर शिक्षक अभिभावक गोष्ठी कराना सुनिश्चित करेंगे।बैठक सम्पन्न होने के बाद लिंक भरेंगे।
उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का पहचान पत्र बनाने का आदेश प्राप्त हुआ है,इसे पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि सभी सीआरपी शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का अनुश्रवण करते हुए लिंक भरेंगे।बैठक में बीआरपी श्रीकांत चौबे,सीआरपी संजय कुमार सिंह,अजय कुमार,प्रशांत कुमार देव,बिरेन्द्र प्रजापति,शोभा पांडेय,कम्प्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार उपस्थित थे।