गढ़वा :
स्थानीय ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में हर्षोल्लास और धूमधाम से क्रिसमस मिलन समारोह मनाया गया। स्कूल के प्राचार्य सुनील लकड़ा कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर किया।
उन्होंने अपने शब्दों में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को कहाँ की प्रभु यीशु के जीवन से समूची दुनिया को आपसी प्रेम, भाईचारा एवं क्षमाभाव की प्रेरणा मिलती है । क्रिसमस के दिन ही नहीं वरन हर दिन जीवन के प्रत्येक पल में प्रभु ईसा मसीह के मूल संदेशों पर अमल करना हम सबकी जवाबदेही है प्रभु यीशु के संदेश उनके आदर्श एवं बलिदान को अपने जीवन में अपनाकर प्रत्येक मानव महान बन सकता है ।
हर त्यौहार का अपना महत्व है । हमें हर त्योहार को अपनी सदभाव के साथ मनाना चाहिए ।
प्रभु यीशु ने दुनिया को जो संदेश दिया है उस पर अमल करना हम सबकी जवाबदेही है
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों के बीच छात्र-छात्रों ने ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया ।
साथ ही साथ बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर किया जिसमें तनुष्का, आर्यन, आदित्य, आराध्या सिंह, आरना आनंद, अरिशा किस्पोट्टा, पीहू रानी, सोबिया, प्राची आदि ने मनमोहक सास्कृतिक कार्यक्रम पेश किये और इस अवसर पर छात्र-छात्रों ने वैर- विरोध व बुरी आदतों को छोड़कर मानवता की भलाई के लिए तन मन से संकल्प लिया ।
कार्यक्रम के बीच एक शिक्षक ने सेंटा क्लॉज बनकर बच्चों को उपहार के रूप में टॉफियां बांटी।
इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित अभिभावकगण एवमं मीडिया प्रभारी संभु दुबे, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, आशुतोष सिन्हा, विकाश कुमार, प्रिंस खान, नीरा देवी, प्रियंका सिंह, स्नेहा रोशन, वर्षा स्वीटी किस्पोट्टा, रेखा केशरी आदि ने छात्र-छात्रों का हौसला बढाया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
साथ ही प्राचार्य फादर सुनील लकडा ने विद्यालय में नामांकन प्रकिया के लिए महत्वपूर्ण जानकारी को भी साझा किये । सत्र 2022-23 कक्षा प्री-नर्सरी से 6 के लिए नये छात्र-छात्रों का रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो गया है। रजिस्ट्रेशन होने के बाद निर्धारित तिथि को विद्यालय में टेस्ट करा कर बच्चों का नामांकन होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक आसिफ अली, सुमित सोनी, अमित सोनी, नेहा लकड़ा, नम्रता तिर्की, ममता टोपनो, भारती मेहता, अलका लकड़ा, स्वेता कुमारी एवमं परमीत कौर आदि की भूमिका सरहानीय रहा।