डंडाई :
डंडई व धुरकी सीमांत पर स्थित पनघटवा डैम पिकनिक स्पॉट के लिए बेहतर पर्यटन स्थल माना जाता है। यह पर्यटन गढ़वा जिला के विभिन्न पर्यटन स्थलों में से एक है यह गढ़वा जिला मुख्यालय से लगभग 28 किलोमीटर पश्चिम दिशा में अवस्थित है।
प्रकृति की गोद में बसा यह डैम पर्यटकों के लिए बेहतर आकर्षक और मनोरंजक माना जाता है।पनघटवा डैम दो तरफ जंगल व पहाड़ों से घिरा हुआ है। डैम काफी गहरा होने के कारण सालों भर इसमें पानी जमा रहता है। पनघटवा में पर्यटक लोग एक छोर से दूसरे छोर आने जाने के लिए नाव से नौका विहार का भी खूब आनंद उठाते हैं।पर्यटन विभाग की ओर से डैम के समीप दो शेड का निर्माण कराया गया है और साथ ही डैम में पानी सप्लाई के लिए आकर्षक टंकी बनाया गया है, जिस कारण डैम की सुंदरता में चार चांद लग गई है।
साथ ही डैम से बाएं और दाएं दो नहर निकले हुए हैं जिससे डैम देखने में और भी आकर्षक लगता है।
हजारों लोग यहां आकर प्रकृति के वादियों का दर्शन 1 जनवरी को प्रत्येक वर्ष करते हैं। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंघाटवा डैम नववर्ष के मौके पर पिकनिक मनाने वालों की पहली पसंद बन चुका है। इस दिन स्थानीय गांवों के साथ-साथ जिले के विभिन्न भागों झारखंड सहित पड़ोसी राज्यों से काफी संख्या में इस पर्यटक स्थल के दर्शन करने पहुंचते हैं।
वही प्रकृति का सौंदर्य दृश्य का आनंद उठाते हैं। उक्त स्थल पर लोग पहुंचते ही प्राकृतिक दृश्यों को अपने मोबाइल में कैद करते हैं और वहां की वादियों को लुक के साथ निहारते हैं। लोग यहां अधिकतर दिसंबर व जनवरी महीने में पहुंचकर काफी आनंद उठाते हैं ,
परंतु यहां पिकनिक मनाने वालों के लिए सालों भर का समय अच्छा माना जाता है।
माह दिसंबर व जनवरी महीने में गढ़वा जिला सहित छत्तीसगढ़, यूपी व बिहार के लोगों को यहां पिकनिक मनाते देखा गया है। लोग यहां आकर प्राकृतिक लुक से आकर्षित हो जाते हैं और उन्हे से अगले बार आने का दिल फिर भाता है। छत्तीसगढ़ के पर्यटकों को यहां आने के सनावल से कनहर नदी पार कर सीधा रास्ता है। वहीं यूपी से आने वाले लोगों को जिला के बंशीधर नगर होते हुए धुरकी के रास्ते आना पड़ता है। वहीं बिहार के लोगों को गढ़वा जिला मुख्यालय होते हुए मेराल- डंडई- धुरकी मार्ग
से आना होता है।
अगर सुरक्षा की दृष्टि से देखे तो दूर दराज से पहुंचे पर्यटकों के लिए डंडई पुलिस बल व धुरकी पुलिस बल, नववर्ष 1 जनवरी के दिन पिकनिक स्पॉट पर मुस्तैद रहती है।