गढ़वा :
रविवार को आजसू पार्टी के जिला सचिव डॉ इश्तियाक रजा, गढ़वा रंका विधानसभा प्रभारी रविंद्र नाथ ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंपा देवी, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष दामोदर राम ने संयुक्त रूप से कहा कि 10 दिसंबर को जिले के सभी प्रखंड में एक दिवसीय उपवास सह सामाजिक न्याय सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसके लिए सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं आजसू पार्टी के सभी सिपाहियों को जिला कमेटी की ओर से हार्दिक बधाई दिया।
अभी तक सारे कार्य सफलतापूर्वक हो रहे हैं आगे के लिए भी रणनीति तैयार की जा रही है जैसा भी केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा आदेश होगा जिला कमेटी उसे पूरा करने के लिए तत्पर है पार्टी मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता अपने मजबूत इरादों के साथ लगे हुए हैं
वक्ताओं ने कहा कि पिछड़ों को 27% आरक्षण दिलाने के लिए आजसू पार्टी शुरू से आंदोलन करते आ रही है सदन में भी आजसू सुप्रीमो आदरणीय श्री सुदेश कुमार महतो जी ने प्रमुखता से इस मामले को उठाया भी स्मरण पत्र के माध्यम से सरकार को स्मरण कराने का कार्य पार्टी के द्वारा किया गया जब तक पिछड़ों को उनका हक और अधिकार नहीं मिल जाता है हमारी पार्टी आंदोलन से पीछे हटने वाली नहीं है।