भवनाथपुर :
बीएसएल के प्रसाशनिक भवन पर सोमवार को त्रिपाठी इटक यूनियन के नेतृत्व में तुलसी दामर के ठेका मजदूरो के तीन सूत्री मांगपत्र को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया ।

यूनियन के नेता कन्हैया चौबे ने कहा कि तुलसी दामर डोलोमाइट खदान पिछले बीस फरवरी 20 से बन्द है ।बन्द खदान के हजारों मजदूरो का सेल प्रबंधन बंदी के बाद उनके द्वारा तोड़े गए पथर का भुगतान ,कोरोना काल के दो महीने का न्यूनतम मजदूरी भुगतान के साथ साथ खदान खोलकर रोजगार देने का मांग रखा है । पिछले नंव माह से सेल प्रबंधन से लेकर श्री बंसीधर नगर एसडीओ ,जिला प्रसाशन व राज्य सरकार तक चर्चा के बाद सेल के द्वारा कई बार लिखित व मौखिक अस्वाशन मिला था परन्तु आज तक एक भी मांग पूरा नही किया गया ।
बाध्य होकर मजदूरो ने अनिश्चित कालीन धरना अपने मांगों को लेकर यहाँ आये है और प्रबंधन को हमारी मांग पूरी करनी होगी ।खबर लिखे जाने तक सेल के पदाधिकारी व मजदूर दोनो जमे हुए है ।