भवनाथपुर :
भवनाथपुर के बगही नदी और सरावना खोता नदी सहित अन्य नदियों से बालू माफियाओं द्वारा अवैध बालू उठाओ कर झगड़ा खांड में निर्माण हो रहे बिजली सब स्टेशन के बाउंड्री वाल में निर्माणाधीन कम्पनी टच स्टोन के द्वारा घठिया बालू का उपयोग किया जा रहा है । साथ ही सरकारी व गैर सरकारी हो रहे निर्माण कार्यो में भी यही स्थिति बनी हुई है।
उक्त बालू उच्चे दाम पर बालू माफिया बेच रहे है । इसके बावजूद प्रशासन मौन साधे हुए है। जिस से सरकार का लाखो का राजस्व का नुकसान भी हो रहा है ग्रामीणों ने नाम नही लिखने के शर्त पर बताया कि बगही नदी से उठाया गया बालू झगराखांड के प्लांटेशन में डम्प किया जाता है और सरावना खोता नदी से उठाया गया बालू कच्छरवा रोड में डम्प किया जाता है इस डम्प किए गए बालू को मोटे दाम पर सरकारी योजनाओं रोड, नाली, सहित सरकारी गैर सरकारी कार्य मे लगाया जाता है बालू माफियाओं के द्वारा टच स्टोन कंपनी से भी बेचा जाता है झगड़ाखाड में बनाया जा रहा विजली सब स्टेशन के बाउंड्री वाले में भी लगाया जाता है।
बालू माफियाओं के द्वारा अलग अलग जहग पर सैकड़ो ट्रैक्टर बालू डम्प कर रखा गया है सराय खोता नदी से सैकड़ो ट्रैक्टर बालू उठा कर डम्प करना और इसकी भनक विभाग को नही लगना जब कि उक्त वन क्षेत्र के वन अध्यक्ष भी है। लेकिन इतना डंपिंग के बाद भी विभाग को इसके ऊपर कार्यवाई नही करना काही न कही विभागीय अधिकारियों के संलिप्ता को दर्शाता है। जब कि बगही नदी से उठाया गया बालू भवनाथपुर- खरौंधी मुख्य पथ से महज 300 मीटर के दूरी पर डम्प है लेकिन इसके ऊपर किसी भी अधिकारी का नजर नही पड़ना। कही न कही मिली भगत की ओर इसारा करता है। इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी रामशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जानकारी नही है जांच कर कार्यवाई की जायगी ।