डंडाई :
डंडई प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में अचानक सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डंडई विधायक प्रतिनिधि दिनेश राम ने सोमवार को अंचलाधिकारी से लिखित आवेदन देकर जल्द से जल्द डंडई प्रखंड के हर पंचायत में तथा खासकर डंडई बाजार में अविलंब अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।
मौके पर उपस्थित भाजपा मंडल महामंत्री मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि डंडई बाजार में लेबर मिस्त्री, पल्लेदार, गरीब तबका के लोग रहते हैं जो ठंड के सितम से काफी परेशान है। इसलिए जल्द से जल्द अलाव की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके और लोग ठंड के प्रकोप से बचते हुए अपना काम कर सकें।
बताते चलें कि इन दिनों ठंड का कहर काफी बढ़ जाने से लोगों की दिनचर्या काफी अस्त व्यस्त हो गई है।
लोग पूरे दिन ठंड से ठिठुरते रह रहे है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग इधर उधर काफी सारे उपाय करते नजर आ आ रहे हैं फिर भी नाकाम है। राहगीर, ठेला व्यवसाई, पलदार तथा मिस्त्री तबके के लोगों को ठंड के सितम से अपने दिनचर्या के कामों में काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है।
इन्ही परेशानियों को देखते हुए प्रतिनिधियों ने जल्द से जल्द अंचलाधिकारी से अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है। मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष अलख निरंजन प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष अशोक प्रसाद, रामचंद्र प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।