गढ़वा :
दानरो नदी स्थित मिनी बस स्टैंड से होते हुए रेहला रोड को जोड़ने वाली सड़क के बीच स्टूडेंट क्लब द्वार के सामने जलमीनार पिछले कई महीने से बंद पड़ा हुआ है जो नगर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आता है ।बंद रहने के कारण चलने वाले राहगीरों और मोहल्ले वासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जब इस बारे में हमने मोहल्ले वासियों से जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि जिस संवेदक के द्वारा यह कार्य किया गया था वह भी इसी मोहल्ले के हैं ना तो उनके द्वारा इसे ठीक करने का प्रयास किया गया और ना ही नगर परिषद के द्वारा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह पानी टंकी किसी व्यक्ति विशेष या किसी संस्था के प्रचार प्रसार का माध्यम बन चुका है ।
अगर इसे दुरुस्त कर चालू कर दिया जाए तो इससे मोहल्ले वासियों कोऔर चलने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों से बचाया जा सकता है।