गढ़वा :
सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के डोरण्डा-रांची स्थित आवास पर कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार मामले के विधायक प्रतिनिधि धीरज दुबे के नेतृत्व में रांची में रहकर पढ़ाई करने वाले गढ़वा-पलामू के दर्जनों युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा।
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने युवाओं को पट्टा एवं माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। मिलन समारोह के बाद मंत्री मिथिलेश ने कहा कि युवाओं का रुझान लगातार झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। परिणाम स्वरूप राजनीतिक भविष्य तलाश रहे युवा भी झामुमो की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड और झारखंडी के बेहतर भविष्य के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा से बेहतर पार्टी और कोई नहीं हो सकता। श्री ठाकुर ने युवाओं को सलाह देते हुए कहा की राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करना भी जरूरी है तभी मानव समाज का उत्थान भी संभव है।उन्होंने युवाओं को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दिया।
शामिल होने वालों में नीतीश राज, अमित कुमार, विमल कुमार, शशि सिंह, दुर्गेश दुबे, टीपू पांडे, प्रथम शर्मा, सत्यम कुमार, अनुज कुमार, अंकित पांडे, अंकुर सिंह, शाहबाज नूर, चंचल कुमार, रितेश सिंह, रोशन कुमार, शिवम सिंह, राहुल केरकट्टा, भूषण टेटे, अली हसन, संजीव रंजन, अंकित दुबे, जय शंकर दुबे सहित लगभग 50 युवा मौजूद थे।
मौके पर जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजली गुप्ता, स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन कुमार साहू, संयुक्त सचिव अभिषेक धर दुबे, रंथा नायक, बैजू कुमार मौजूद थे।