बिशुनपुरा :
मुख्यालय के बैंक मोड़ समीप बिश्वनाथ ट्रेडर्स छड़ सीमेंट दुकान का उद्घाटन थाना प्रभारी बुधराम सामद एवम बिश्वनाथ साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस मौके पर थाना प्रभारी बुधराम सामद ने कहा कि बिशुनपुरा मुख्यालय में सीमेंट छड़ का थोक एवम खुदरा का दुकान खुलने से क्षेत्र की जनता को आसानी से छड़ सीमेंट उपलब्ध हो सकेगा, और कम लागत में उन्हें घर तक सामग्री उपलब्ध हो सकेगी, इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिशुनपुरा पहले पिछड़े प्रखंड के रूप में चिन्हित था. अब यहां बिशुनपुरा मुख्यालय में दुकान खोले जा रहे है. और विकास हो रहा है. इस मौके पर बिश्वनाथ ट्रेडर्स के प्रोपराइटर जौनी गुप्ता ने कहा कि आसपास के ग्रामीणों के सुझाव पर वे इस दुकान को खोले हैं. बिशुनपुरा सहित आस पास के गांवों की जनता को हो रही कठिनाइयों को देखते हुए दुकान को खोला गया है. लोगों को छोटा सा चीज के लिए भी भटकना पड़ता था. जो कि अब उन्हें छड़ सीमेंट गिट्टी तार इत्यादि सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध हो जाएगा, इस मौके पर अभय गुप्ता, रितेश द्विवेदी, सुसील गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, कृष्णा विश्वकर्मा, संतोष गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।