गढ़वा :
गढ़वा नगर परिषद गढ़वा के वार्ड नंबर 19 में 65 शहरी गरीब, वृद्ध विधवा, एवं विकलांग को कंबल का वितरण अध्यक्ष नगर परिषद पिंकी केसरी के आदेशानुसार आज कार्यपालक पदाधिकारी संजय पांडे एवं विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी एवं पूर्व वार्ड पार्षद संजय कुशवाहा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इसके साथ साथ कार्यपालक पदाधिकारी संजय पांडे ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस वार्ड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में यहां की जनता का सहयोग सर्वप्रथम रहता है सभी तरह का विकास इस वार्ड में किया गया है और आगे भी किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी ने कहा कि संजय कुशवाहा जी को वार्ड पार्षद से हटने के बाद इस वार्ड को गोद खुद अध्यक्ष ने ली है किसी प्रकार की कोई भी समस्या होगी तो अध्यक्ष के द्वारा इसे तुरंत निवारण किया जाएगा।
इस मौके पर जितेंद्र सिन्हा ने कहा कि इस वार्ड के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर मुख्य रुप से वार्ड पार्षद 20 सविता देवी एवं उदय कुशवाहा, अरविंद सोनी, करण कुशवाहा,नागेंद्र पाल, राजा मेहता ,बैद्यनाथ दास ,आशा देवी, हीरालाल पासवान, सूरज पासवान, प्रभा कुंवर ,बासमती कुंवर, सुमिता कुंवर, काफी संख्या में इस वार्ड की जनता महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।