गढ़वा :
ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के तत्वावधान में 25 से 28 दिसम्बर तक वाराणसी में आयोजित होने वाले 26वीं फेडरेशन कप कैरम प्रतियोगिता के लिए घोषित झारखण्ड राज्य कैरम टीम में गढ़वा जिले से दो कैरम खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

उक्त जानकारी गढ़वा जिला कैरम संघ के सचिव कमलेश सिन्हा ने दी। उन्होने बताया कि फेडरेशन कप कैरम प्रतियोगिता के लिए घोषित झारखण्ड राज्य कैरम के चार सदस्यीय पुरुषों के टीम में गढ़वा के आलोक कश्यप को शामिल किया गया है। वहीं चार सदस्यीय महिला टीम में गढ़वा से खुशबु कुमारी को शामिल किया गया है। झारखण्ड राज्य कैरम टीम में गढ़वा के दो खिलाड़ियांे के शामिल होने पर संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, वरिष्ठ कैरम खिलाड़ी अनुप केशरी, अमरेश जायसवाल, मनीष केशरी, श्याम कमलापुरी, रवि शंकर आदि ने बधाई दी है तथा बेहतर खेल के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।