बंशीधर नगर :
बंशीधर नगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित थाना परिसर में 7'98 लाखों रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होना है।
शनिवार को निर्माण कार्य का शिलान्यास अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, उपाध्यक्ष लता देवी, वार्ड पार्षद नीरज कुमार, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे के द्वारा संयुक्त रुप से नारियल फोड़ व शिलालेख से पट हटाकर किया गया। अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, उपाध्यक्ष लता देवी व वार्ड पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि थाना परिसर में बरसात के दिनों में पुलिस पदाधिकारी व जवानों को चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पुलिस कर्मियों की परेशानी को देखते हुए पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा है।
ताकि बरसात के दिनों में कीचड़ से निजात मिले। सभी वार्डों में पीसीसी पथ, आरसीसी नाली, पटिया आदि का शिलान्यास के साथ-साथ निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है। संवेदक को ससमय गुणवत्तापूर्ण पीसीसी पथ का निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। नव वर्ष में कई विकास कार्यों को निविदा के बाद धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा। मौके पर नगर प्रबंधक रवि कुमार, वार्ड पार्षद राजेश कुमार, वार्ड पार्षद रंजन कुमार उर्फ छोटू, पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्थानीय इकाई के अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर, ब्रजेश उपाध्याय, राहुल देव पाल, आशीष कुमार, प्रेम कुमार, सतीश कुमार, अंकित कुमार, पुलिस पदाधिकारी सुनील दास, कौशल दुबे सहित वार्ड वासी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान उपस्थित थे।