बिशुनपुरा :
रमना व बिशुनपुरा मुख्य मार्ग पर कोचेया मोड़ स्थित लाल बच्चा एच पी पेट्रोलियम पम्प का उद्घाटन स्व लाल बच्चा की माँ राजकुमारी कुँवर के द्वारा पूजा अर्चना व फीता काटकर किया गया ।

मालूम हो कि बिशुनपुरा प्रखंड में जब एक भी पेट्रोल पम्प नहीं था जिससे बिशुनपुरा प्रखंड के लोगों को 20 से 30 किलोमीटर दूरी तय कर बंशीधर नगर, मेराल, मझिआंव एवं गढ़वा से पेट्रोल एवं डीजल लाना पड़ता था. ।
मगर अब इस पेट्रोल पम्प खुल जाने से यहाँ के लोगों को 20 से 30 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय नहीं करना पड़ेगा, यह पेट्रोल पम्प खुलने से बिशुनपुरा, संध्या, जतरो बंजारी, सेमरी, दवन कारा, पुरहे, करुई, कोचेया, महुली कला, अमहर, पिपरीकला, चितरी, पिपरिखुर्द, हुरहि, ओढेया, सारो, जतपुरा सहित अन्य गांव के लोग लाभान्वित होंगे,।
इस मौके पर लाल वच्चा के पुत्र गौरव प्रताप देव सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों से आये कई लोग उपस्थित थे।