डंडाई :
झारखंड सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का अच्छादित करने को लेकर शनिवार को डंडई प्रखंड के रारो पंचायत सचिवालय भवन परिसर में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर वीडियो सोमा उरांव, अंचलाधिकारी चुनाराम हेंब्रम,मुखिया मीना देवी, मुखिया प्रतिनिधि पंकज विश्वकर्मा, पंचायत विधायक प्रतिनिधि कमलेश यादव सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के कर्मियों ने स्टॉल लगाकर पंचायत के लोगों की समस्या सुन व ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का निष्पादन किया।

शिविर में आवास, पेंशन, राशन, जाति ,आय, निवास,मनरेगा,15वॉ वित्त सहित कई विभाग के स्टॉल लगाए गए थे।
सरकार की योजना कि लाभ लेनेे व कई शिकायतों का आवेदन जमा करने के लिए ग्रामीणों की पूरे दिन भीड़़ लगी रही। वही अधिकारियों के द्वारा कई शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव नेे प्रखंड कई विभाग के द्वारा लगाया गया स्टॉल में भ्रमण कर लगातार लोगों की समस्या का समाधान करते रहे। वही शिविर में स्वास्थ्य जांच , कोविड-19 टीकाकरण भी किया जा रहा था। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस अभियान के तहत लोगों की समस्या को दूर करने हेतु यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
ताकि लोग अपनी समस्या व अधिकार के प्रति जागरूक हो और अपने अधिकार को इस शिविर के माध्यम से प्राप्त कर सकें।
साथ ही उन्होंने कहा कि आपकी समस्या को सुनने व उसे दूर करने को लेकर सरकार आपके दरवाजे पर चलकर आई है। ग्रामीणों की अपनी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग को आवेदन देने की आवश्यकता है निश्चित रूप से समस्याओं का निष्पादन किया जाएगा।शिविर में 2500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। उनमें पीएम आवास से 1251, राशन कार्ड से 123 ई श्रम कार्ड 54 सहित अन्य विभागों से जुड़े आवेदन शिविर में आवेदनन प्राप्त हुए। इस मौके पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ठाकुर, उप मुखिया शिव प्रसाद यादव, प्राण यादव, सुनील विश्वकर्मा, पप्पू यादव, शिवधर यादव शायद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।