बंशीधर नगर :
पुरैनी तालाब मत्स्य बीज प्रक्षेत्र व विभागीय कार्य सम्पादन के नाम पर मत्स्य विभाग द्वारा भारी लूट हो रही है।कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कर मत्स्य विभाग के दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया हूँ।उक्त बातें पूर्वमंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामचन्द्र केशरी ने शनिवार को चेचरिया स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर कही।
उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग द्वारा प्राप्त आय3,18,600 रुपये वर्ष 2020-21 व 2021-22में 55 हजार का आय जिला से दिखाया गया है,जो गलत है।उन्होंने कहा कि पुरैनी तालाब से कोई आय है,ही नही क्योकि यहां मत्स्य बीज वितरण व मिश्रित मत्स्य पालन का कोई कार्य हुआ ही नही है।
उन्होंने कहा कि दोनों वितीय वर्ष में सरकार 5.40लाख व 5.40लाख की राशि प्राप्त हुई है,जो सूचना के माध्यम से उपलब्ध है।इसी राशि से बीज खरीदकर बिक्री की राशि चालान के द्वारा सरकार को जमा किया गया है तथा उसी पैसे को पुरैनी तालाब का आय बताकर साजिश किया गया है।उन्होंने कहा कि सरकार का कोई भी कार्य अधिसूचना, संकल्प आदि गाइड लाइन के तहत होता है जबकि पुरैनी तालाब में ऐसा कुछ है,ही नही जो सूचना के तहत प्राप्त है।विभाग के हस्त पुस्तिका का हवाला देकर पुरैनी तालाब को लूट का धंधा बनाया गया है।उन्होंने कहा कि यदि पुरैनी तालाब मत्स्य बीज प्रक्षेत्र है तो 2005 से 2020 तक पुरैनी तालाब की बंदोबस्ती कैसे की गई।उसमें भी एक व्यक्ति को वर्ष 2012 से 2020 तक।
वह भी गांव से बाहर दूरदराज का व्यक्ति 9 वर्षो तक बंदोबस्ती कैसे लेता रहा।उन्होंने कहा कि उक्त सभी बिंदुओं की जांच किया जाना चाहिए।प्रेसवार्ता में मथुरा पासवान,सलीम अंसारी,मुन्ना प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।